भारत में सबसे कम ब्लड ग्रुप कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 16:50

बॉम्बे ब्लड ग्रुप से जुड़े फैक्ट्स
वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
सिविल अस्पताल की पैथोलॉजिस्ट डॉ. निशा के अनुसार यह आम धारणा है कि सबसे कम लोगों में पाया जाने वाला रक्त समूह O नेगेटिव होता है। लेकिन O नेगेटिव से भी ज्यादा दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप है। बॉम्बे ब्लड ग्रुप पूरे विश्व में लगभग 0.04 प्रतिशत लोगों में ही पाया जाता है। मिले आंकड़ों के अनुसार पूरे भारत में लगभग 180 और दुनिया में 230 लोगों का ही बॉम्बे ब्लड ग्रुप मिला है। डाॅ. निशा ने बताया कि बॉम्बे ब्लड ग्रुप को Hh ब्लड टाइप या रेयर ABO ग्रुप भी कहा जाता है। वर्ष 1952 में डॉक्टर वाईएम भेंडे ने इस दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप की खोज की थी। सबसे मुंबई के कुछ लोगों में यह मिला था। इसलिए इसका नाम बॉम्बे ब्लड ग्रुप पड़ा। इस ब्लड ग्रुप में एच एंटीजन की कमी होती है जिसे बॉम्बे फेनोटाइप के रूप में जाना जाता है। बॉम्बे ब्लड ग्रुप में दो कैटेगरी होती हैं। जो ब्लड आगरा की गर्भवती को दिया गया है वह पॉजीटिव था। इसकी दूरी कैटेगरी नेगेटिव होती है। इसके पूरी दुनिया में केवल छह केस ही सामने आए हैं।

मनुष्य के रक्त के चार समूह
A, B, AB और O में बांटा गया है। O को छोड़ कर A, B, AB समूहों की कोशिकाओं में अनुरूपी एंटीजेन्स होते हैं। इसलिए O किसी भी समूह को अपना खून दे सकता है और यूनिवर्सल डोनर कहलाता है। AB समूह को यूनिवर्सल रेसिपिएंट कहते हैं क्योंकि यह A, B, AB और O सभी रक्त समूह से रक्त ले सकता है।

कौन किसे दे सकता है खून
ब्लड ग्रुप ब्लड दे सकता है ब्लड ले सकता है

A A,B A और O

B B, AB B और O

AB सिर्फ AB AB, A, B और O

O AB, A, B और O सिर्फ O

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info